-क्लेमनटाउन क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार की थी चोरी देहरादून। थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने चोरी की कार डेढ़ घंटे में बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार अग्रवाल निवासी दयानंद चैक, सुभाष नगर, क्लेमेंटाउन ने थाना क्लेमेंटाउन में सूचना दी कि उनका टूर एंड ट्रेवल्स का काम है, उन्होंने अपने टोयोटा एटीओएस कार नंबर यूके07 टीबी 4041 अपने घर के बाहर खड़ी की थी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनके कार वहां खड़ी नहीं थी, जिसे काफी तलाश किया किंतु कोई जानकारी नहीं हो पाई। उन्हांेने बताया कि कार को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन पर धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगरध् क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन के नेतृत्व में टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन को चैकी अशारोड़ी पर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश शर्मा निवासी बैल रोड, क्लेमेंटाउन बताया। जानकारी करने पर आरोपी ने बताया की पहले वह टैक्सी चलाने का काम करता था किंतु काफी समय से नशे की लत के कारण उसके पास कोई काम धंधा नहीं था, इसलिए वह कार चुराकर उसे बेचने के लिए सहारनपुर जा रहा था। पुलिस ने कार चोरी की सूचना मिलने के पश्चात तुरंत कार्रवाई करते हुए डेढ़ घंटे के अंदर चोरी की गई कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी स्थानीय जनता ने भूरी भूरी प्रशंसा की। Post navigation उद्देश्य तभी पूर्ण होगा जब गंगा नदी एवं घाटों की सफाई की पुष्टि तीर्थयात्री स्वयं करेंगे शातिर नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, मिठाई की दुकान की आड़ करता था नशे का धंधा