देहरादून। यमुना नदी में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम में शामिल सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपित को सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के फतेहपुर डांडा स्थित घर से दबोचा। गत 16 नवंबर सुबह करीब चार बजे ढकरानी गांव के पास यमुना किनारे पुलिस टीम ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक राजेश निवासी फतेहपुर टांडा थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश और ट्रैक्टर मालिक पाल पुत्र रमेश पाल निवासी ग्राम ढकरानी ने ट्रैक्टर को पुलिस की तरफ दौड़ा दिया।
पुलिस टीम में शामिल सिपाही मनोज कुमार सामने से नहीं हटा तो चालक ने ट्रैक्टर से सिपाही को टक्कर मारकर उसके ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे सिपाही मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। पास लियां और जबड़ा टूटने पर सिपाही का इन दिनों सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद से अपने जीजा के यहां ढकरानी में रहने वाला चालक राजेश फरार था। सिपाही नितिन कुमार की ओर से दर्ज मुकदमे में कोतवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में टीम में शामिल एसएसआइ गिरीश नेगी ने फरार चालक राजेश को उसके घर सहारनपुर के फतेहपुर डांडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चालक को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *