देहरादून। जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा खेल महाकुम्भ-2019 की तैयारियों के सम्बन्ध में जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी को महाकुम्भ के तृतीय संस्करण की खेलकूद प्रतियोगिताओं को समुचित ढंग से सम्पादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रतियोगिताओं में अधिक-से अधिक खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने, प्रतियोगिता के दौरान क्रिड़ा स्थल पर प्राथमिक उपचार, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था करने और कार्यक्रम के उद्घाटन और समापन के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जनपद के स्वतंत्रता सेनानी इत्यादि को आमंत्रित करते हुए शुभारम्भ एवं पुरस्कार वितरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्तर पर 100 मी0 की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को चैपहिया वाहन तथा शीर्ष 10 खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करने की बात कही साथ ही स्थानीय स्तर पर सीएसआर फण्ड से सहयोग प्राप्त करते हएु प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिये। Post navigation शिविर में 250 से अधिक श्रमिकों को दिये गये सिलाई मशीन एवं अन्य उपकरण राठ विकास प्राधिकरण के कार्यकारिणी गठन की पुनर्संरचना पर हुआ मंथन