देहरादून। आक्रोशित छात्रों ने फीस वापसी को लेकर गुरूवार को डीएवी पीजी कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी करके कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने प्राचार्य ऑफिस के मुख्य गेट तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया। बढ़ी हुई फीस वापस नहीं होने तक प्राचार्य को बंधक बनाये रखने की दी चेतावनी भी दे डाली। कॉलेज में पुलिस के पहुंचने पर छात्रों ने आंदोलन तेज कर दिया जिससे पुलिस को वापिस जाना पड़ा। पेट्रोल की बोतल के साथ आंदोलन कर रहे छात्रों ने आग लगाने की धमकी भी दे डाली। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने चेतवानी दी है कि आंदोलन जारी रहेगा जबतक बढ़ी हुई फीस वापिस नहीं होगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *