देहरादून। पंतनगर विश्वविद्यालय छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा ने हॉस्टल वार्डन पर फोन पर तंग करने का आरोप लगाया था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि हॉस्टल वार्डन देर रात द्वीअर्थी बातचीत करते हैं।

इस शिकायत को विश्वविद्यालय की कुलाधिपति, प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर, मामले की तत्काल जांच करते हुए, दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की छात्राओं को हर प्रकार से सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों के प्रबंधन के संबंध में कुलपति से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed