देहरादून। आयुक्त गढवाल मंडल पौड़ी रविनाथ रमन की अध्यक्षता में 15 नवम्बर को अपरान्ह 02ः00 बजे से 4ः00 बजे तक लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, दूरसंचार विभागों की राज्य योजना के अन्तर्गत वीडियों कान्फे्रंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जायेगी। राज्य योजना की प्रगति, चारधाम आॅल वैदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाईन परियोजना, खनन की स्वीकृति हेतु लम्बित प्रकरणों, वन भूमि हस्तान्तरणध्वन भूमि से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों, राजस्व वादों की स्थिति, मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों की समीक्षा  की जायेगी। आयुक्त गढवाल मंडल ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं सहित अपने निकटतम एन.आई.सी केन्द्रों में ससमय स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *