हरिद्वार। लक्सर के टांडा मझादा गांव निवासी एक युवक मिट्टी से भरे भैंसा बुग्गी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक भैंसा-बुग्गी में मिट्टी लेकर आ रहा था। भैंसा बिदकने के कारण अनियंत्रित गाड़ी के नीचे आ जाने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह टांडा मझादा गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र नकली (30 वर्ष) मिट्टी लेने के लिए अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर गांव के पास ही खेत में गया था। बताया जा रहा है कि प्रमोद भैंसा- बुग्गी में मिट्टी भर कर जैसे ही चला तो भैंसा विदक कर दौड़ पड़ा, अनियंत्रित भैंसा-बुग्गी के नीचे आ जाने से युवक की मौत गई। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह देख मामले की जानकारी प्रमोद के परिजनों को दी। प्रमोद की मौत होने की सूचना मिलते ही टांडा मझादा गांव के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *