देहरादून। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन की प्लेन रेंज में बीती देर शाम गश्त कर रहे फॉरेस्ट गार्ड पर वनकर्मी ने हमला कर दिया। घटना के दूसरे दिन सोमवार सुबह वनकर्मी का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। जिसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद कई टीमें गठित कर वन कर्मी के शव को ढूंढने का प्रयास किया गया था। देर रात तक जंगल में कॉम्बिंग की गई, लेकिन अंधेरे के कारण वनकर्मी का शव नहीं मिल पाया। वहीं, सोमवार सुबह जब अन्य टीमें प्लेन रेंज के चैखम्बा क्षेत्र में गए तो झाड़ियों के बीच वनकर्मी का शव पड़ा हुआ दिखा। गौरतलब है कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडाउन की प्लेन रेंज में विगत 15 जुलाई को भी गश्त पर गई टीम पर टाइगर ने हमला कर दिया था, जिसमें एक फायर वाचर की मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी वनकर्मियों की सुरक्षा के लिए विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *