हरिद्वार। भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा द्वारा नक्षत्र वाटिका में निःशुल्क जांच शिविर का कैम्प लगाया गया जिसमें डा मनीषा दीक्षित, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज ऋषिकुल ने नक्षत्र वाटिका के निवासियों को इस शिविर में पुरानी बीमारियों के लक्षण एवं उनके उपचार हेतु आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बताया गया। आज के समय में भाग दौड की जिन्दगी में परिवर्तनशील जीवनशैली के कारण उत्पन्न होने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, नींद न आना, मधुमेह इत्याद की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता उिन प्रतिदिन कम होती जा रही है, जिस कारण बच्चे जल्दी रोगग्रस्त हो जाते है और पढ़ाई में ध्यान नहीं लग पाता है। इससे सम्बन्धित सोसायटी के कैम्प में उपस्थित लोगों को इन लक्षणांे से सम्बन्धित आयुर्वेदिक उपचार के बारे में बताया गया, जिससे कि वे अपने बच्चों का घर में अच्छी प्रकार से देखभाल कर सकें। डा0 दीक्षित ने बताया कि 22 अक्टूबर को बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन संस्कार का लाभ जर्स कण्ट्री में चलाये जा रहे प्राणायातान आयुर्वेदिक क्लीनिंक में दिया जायेगा। इस कार्यक्रम मे भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा के अध्यक्ष डा0 हेमवती नन्दन, सचिव डा0 उधम सिंह, कोषाध्यक्ष हेमन्त सिंह नेगी एवं डा0 विपिन शर्मा ने डा0 मनीषा दीक्षित का पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा कैम्प में पधारे सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में सोसायटी वासियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम होने से सभी में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रहती है। और समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने रहने चाहिए। इस अवसर पर डा0 प्रफुल्ल दीक्षित, डा0 सतेन्द्र सिंह नेगी, डा0 विनय सिंह, प्रद्युम्न पुण्डीर, एस0के0 शर्मा, अनुराग शुक्ला, अनुज पाण्डेय, संजय सिंह, शिखा शर्मा, शीला मिश्रा, विमलेश मिश्रा, दीपिका शुक्ला, विकास मिश्रा, वीरपाल, सुनील सिंह, नवीन त्यागी, आदित्य शर्मा, सुधीर कुमार सिद्धु, संदीप गर्ग, अरविन्द सिंह एवं सोसायटी के बच्चे भी उपस्थित रहे। Post navigation कमलेश तिवारी को पर्याप्त सुरक्षा न देने वाले अधिकारियों की बर्खास्तगी होः गौतम कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब साध्वी प्राची ने अपनी जान को खतरा बताया,फतवा जारी करने वालों पर नकेल कसे सरकार