देहरादून। मिस्टर एंड मिस देहरादून आइकॉनिग सेशन-2019 में ग्लैमर के रंग बिखरे। प्रतिभागी युवक-युवतियों ने रैंप वार कर अपनी खूबसूरती एवं प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
 प्रिंस चैक स्थित कलर्स रेस्टोरेंट में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में किया गया। मिस्टर एंड मिस देहरादून का खिताब पाने के लिए प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रैंप-वॉक के दौरान युवक व युवतियों ने खूबसूरती के जलवे बिखेरे। हर रैंप-वॉक के समय दर्शकों की हूटिंग व तालियों की आवाज सुनाई देती रही। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। राहुल डोभाल व नीलम रावत को मिस्टर एंड मिस देहरादून घोषित किया गया। जबकि धीरज बनियाल और मैगी प्रतियोगिता के फर्स्ट रनर अप रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एमटीवी फेम आहील खान, सुनीता राघव व सौरव ध्यानी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान हॉस्ट नीरज ने किया तथा कोरियाग्राफर मानसी शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजक समीर मलिक, आनंद कुमार, ऋतिक सिंह, मानसी शर्मा, चित्रा चैहान, रोहित छाबड़ा व कई अन्य मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *