रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर दी और बाद में घर पथराव कर दिया। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई को पीडित चैकी रम्पुरा पहुंचा। तहरीर भी पुलिस को दी है। जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या पांच निवासी नारायण शुक्रवार को रम्पुरा चैकी पहुंचा। पीडित ने चैकी इंचार्ज को तहरीर सौंपी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गत दिवस वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले कुछ दबंग किस्म के युवक घर के पास हुड़दंग काटने लगे, उसका द्वारा विरोध किया। पीड़ित के मुताबिक उसके विरोध करने पर सभी लोग हमलावर हो गए। युवक का आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया। वह बचने के लिये अपने घर में जाकर दुबक गया। बताया कि इतने पर भी आरोपियों का कहर नहीं थमा और उन्होंने उसके घर पर पथराव कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुये न्याय की गुहार लगाई। पीडित ने पुलिस को नामजद तहरीर भी दी है। अभी तक पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। उधर चैकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। Post navigation दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम में सेल्स गर्ल की हत्या चोरी की सीसीटीवी फुटेज मौजूद, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई