देहारदून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों का अटैचमेंट किया जा रहा है। शासन स्तर पर अटैचमेंट न किए जाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद 73 चिकित्सक अभी अटैचमेंट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म किए जाने के सीधे आदेश
हैं। लेकिन, चिकित्सकों के अटैचमेंट अब भी जारी है। प्रदेश में करीब 73 चिकित्सक अटैचमेंट पर हैं। अधिकतर चिकित्सक स्वास्थ्य महानिदेशालय और मैदानी जिलों के बड़े अस्पतालों में अटैचमेंट पर हैं। पहाड़ के दुर्गम इलाकों में भी स्वास्थ्य सेवा बदहाल स्थिति में है। चिकित्सकों की संख्या कम चलते चिकित्सकों को दुर्गम क्षेत्रों में नियुक्त किए गए था। लेकिन, शहरी क्षेत्रों में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते चिकित्सकों को बड़े अस्पतालों में अटैच किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *