देहरादून। विधायक उमेश शर्मा काऊ पर भाजपा का अनुशासन का डंडा चल गया। प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के बजाए निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने के मामले में वायरल ऑडियो को लेकर बीजेपी ने रायुपर विधायक उमेश शर्मा काऊ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने आडियो में काऊ के आडियो को घोर अनुशासनहीनता माना है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब काऊ को तीन दिन के भीतर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपना है। नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर तीन दिन में जवाब नहीं दिया गया तो माना जाएगा आपको अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है और पार्टी अगला कदम उठाएगी।  हाल ही में विधायक काऊ का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  विवादित ऑडियो में विधायक उमेश की आवाज बताई जा रही है। चर्चा है कि ऑडियो में जो शख्स भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बजाय प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का समर्थन करने की बात कर रहा है, वो उमेश शर्मा काऊ हैं। सच्चाई क्या है, ये ऑडियो की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *