देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पर एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
मसूरी पुलिस इंचार्ज भावना कैंथोला ने बताया कि गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे एक जीप मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी। जीप अचानक मसूरी झील के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।  इस जीप में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोग सुरक्षित हैं। हादसे में एक 24 वर्षीय तेजपाल निवासी अलमस धनोल्टी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर लाया गया है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *