देहरादून। नगर निगम देहरादून, उत्तराखंड पर्यावरण बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम एवं कोका कोला हिन्दुस्तान बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग और मार्गदर्शन से देहरादून के अपने पहले स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन आज महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष पर सुनील उनियाल गामा, मेयर नगर निगम, देहरादून द्वारा किया गया। यह देहरादून का अपना पहला स्वच्छता केंद्र है जो हरिद्वार रोड, होटल सैंडस्टोन के निकट खोला गया है। जनपद में लगभग 350 मीट्रिक टन्न कचरा रोज उत्पन्न होता है, जिसमें सभी तरह का कचरा जैसे की जैविक और अजैविक सम्मिलित है। वेस्ट वारियर्स वर्ष 2012 से देहरादून में कचरे की समस्या के निवारण हेतु प्रतिबद्धता से काम कर रही है। अब तक वेस्ट वारियर्स विभिन्न माध्यमों से सिंगल यूज प्लास्टिक को स्कूलों में स्थित प्लास्टिक गुल्लक, क्लीन उप ड्राइव्स और घरों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करता है। स्वच्छता केंद्र स्थापित होने के बाद शहर में प्लास्टिक के समाधान के लिए इस मुहीम को नई गति मिलेगी। जल्द ही स्वच्छता केंद्र में स्थापित उन्नत मशीनों द्वारा इस प्लास्टिक पर काम किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन के अवसर पर मुख्यातिथि माननीय सुनील उनियाल गामा , मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी , नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. के. सिंह, हिन्दुस्तान कोका कोला प्राइवेट लिमिटेड से सोनू सिंह, संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम से रश्मि बजाज एवं ब्रिगेडिएर के. जी .बहल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में जनपद में स्वच्छता के लिए काम करने वाले सफाई साथियों को भी सम्मानित किया गया। यह स्वच्छता केंद्र सफाई साथियों को उनके प्लास्टिक कचरे का अच्छा दाम दिलवाने में विशेष भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि शहर के सभी लोग इस स्वच्छता केंद्र पर अपना प्लास्टिक कचरा दे सकतें हैं। इस दिशा में वेस्ट वारियर्स जुझारू रूप से वार्ड 21 और जोन 4, हर्रावाला के 14 वार्ड में प्लास्टिक छँटीकरण के लिए जागरूकता अभियान भी कर रही है। कार्यक्रम में वेस्ट वारियर्स से अविनाश प्रताप सिंह , नवीन कुमार सडाना , अमन ग्रोवर, मिथिँगा बसुमत्री, जया हरयाणी और शुभम मिश्रा, असलम खान आदि उपस्थित रहे। Post navigation क्षेत्र के विकास के लिए सरकार सदैव तत्परः आदेश चौहान हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी गांधी और शास्त्री जयंती, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित