देहरादून। रेत अवैध खनन मामले में दिल्ली से सीबीआई की टीम देहरादून पहुंची। अवैध खनन को लेकर दून में दो जगह छापेमारी की। सहारनपुर में पट्टों के आवंटन के मामले में यह छापेमारी हो रही है। सहारनपुर, देहरादून और लखनऊ समेत करीब 11 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। सहारनपुर में सीबीआई की टीम ने पूर्व बसपा एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है। उनके मिर्जापुर स्थित आवास पर सीबीआई की टीम मौजूद है। इस मामले में हाजी इकबाल से पूछताछ भी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्लोकल यूनिवर्सिटी के लिए मनमाने ढंग से सभी मानकों को ताक पर रखकर जबरन जमीन खरीदने और खनन को लेकर छापेमारी की गई है। Post navigation 7766 महिला मंगल दलों व 5968 युवा मंगल दलों को अब तक दिया जा चुका है आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण गांधी जयंती पर भाजपा की 150 किमी पदयात्रा