हल्द्वानी। कांगे्रस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने प्रदेश भाजपा सरकार पर पंचायत चुनावों में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार चुनाव टालना चाहती है, जिसका कांगे्रस पुरजोर विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में बने जन विरोधी कानून से जनता त्रस्त हो गयी है और एक सशक्त माध्यम तलाश रही है। ऐसे में कांगे्रस पार्टी जन सशक्त माध्यम बनेगी। कहा कि अब देश की जनता मोदी के झूठे वादों से उब गयी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कोर्ट का सहारा ले रही है। पंचायत चुनाव मामले में न्यायालय ने सरकार को चुनाव कराने के लिए बाध्य किया है। उन्होंने बताया कि आगामी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर देहरादून में रैली निकाली जायेगी। इसके बाद 2 से 9 सितम्बर तक जिला मुख्यालयों व ब्लाक स्तर पर पदयात्रा व रैली निकाली जायेगी। बताया कि कांगे्रस पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, जया बिष्टड्ढ, राहुल छिम्वाल, हेमंत बगड़वाल आदि मौजूद थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *