देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में गलत कामों को बर्दाश्त नहींं किया जाएगा। असामाजिक और गैर कानूनी कृत्यों में संलिप्त तत्वों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में अधिकारी, कर्मचारियों या किसी अन्य स्तर पर मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है कि किसी तरह की लापरवाही न हो। पुलिस विभाग से पूरे प्रदेश में अवैध शराब, नशा व आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अपना तंत्र खासतौर पर मुखबिर तंत्र मजबूत करने को कहा गया है। अपराधियों में पकड़े जाने का भय होना चाहिए। आम जनता से भी सहयोग लेना आवश्यक है। पुलिस महकमे को शासन स्तर से सभी प्रकार की सहायता दी जाएगी। Post navigation शादी से इनकार करने पर युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, शव खाई में फेंका जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद घोंचू गिरफ्तार