-हरिद्वार के कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिहर आश्रम में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से औपचारिक भेंटवार्ता की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने भी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी महाकुंभ 2021 पर चर्चा भी की।विदित हो कि स्वामी अवधेशानंद गिरि संतो के सबसे बड़े अखाड़े जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर भी है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पतंजलि फेस-2 बहादराबाद हरिद्वार में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की प्रदेश पदाधिकारियों की अखिल भारतीय बैठक का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्वोत्तर के प्रहरी वसंतराव भट की पुस्तक का विमोचन किया। वनवासी समाज के लिए किये गये इंतजामों के लिए आचार्य बालकृष्ण का धन्यवाद किया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजली और आदिवासी कल्याण आश्रम के बीच केवल संस्था के नाम का अंतर प्रतीत होता है जबकि कार्य दोनों का ही भारतीय धर्म और संस्कृति का संरक्षण है। इस अवसर पर विधायक  आदेश चैहान, जिलाधिकारी दीपेंद्र चैधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई, सिटी मजिस्ट्रेट  जगदीशलाल, अपर जिलाधिकारी वित्त के.के. मिश्र, एसडीएम कुश्म चैहान, मोहनलाल भंडारी, उपाध्यक्ष कल्याण आश्रम कृपा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष कल्याण आश्रम नीलिमा ताई पट्टे, महामंत्री कल्याण आश्रम योगेश जी बापट, प्रांताध्यक्ष सेवा प्रकल्प संस्थान सुरेश जी पांडे, राज्य मंत्री  विनोद आर्य, डालचंद आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *