देहरादून। निकट भविष्य में झारखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनाव में उत्तराखण्ड से जाने वाले भाजपा दल का नेतृत्व  बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेन्द्र भट्ट करेंगे।
   भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि निकट भविष्य में झारखंड, हरियाणा व महाराष्ट्र में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी कार्य में सहयोग देने जाने वाले उत्तराखंड के जो कार्यकर्त्ता इन प्रदेशों में जाएँगे, उनमें झारखंड जाने वाले कार्यकर्त्ताओं का नेतृत्व विधायक महेंद्र भट्ट करेंगे। झारखंड जाने वाले दल के सदस्यों के नामों को तय किया जा रहा है। महेंद्र भट्ट को यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *