ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत तथा 9 व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एनएचपीसी दफ्तर के पास एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। विपरीत दिशा से आ रही बस से टकराने से बचने का प्रयास करने पर वाहन खाई में जा गिरा। दुर्घटना में एक बुजुर्ग यात्री की जान चली गई। जबकि नौ यात्री घायल हो गए हैं। वाहन में चालक व उन्नाव के तीन श्रद्धालुओं समेत 10 लोग सवार थे। 4 गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रहा था। मंगलवार को हुई इस घटना में वाहन चालक 54 वर्षीय रतनलाल पुत्र गढ़ीराम रेलवे रोड ,ज्वालापुर हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय निवासी राजेंद्र पंवार समेत पुलिस व स्थानीय लोग सड़क पर लाए। जहां से उन्हे सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। उन्नाव के 80 वर्षीय रामकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मुन्ना सिंह निवासी ग्राम सेम कर्णप्रयाग, उनकी पुत्री सपना पत्नी अनुज निवास लखनऊ, दिशा पंवार उर्फ तृष्णा निवासी रुद्रप्रयाग, बलवीर चंद्र निवासी ग्वाड़ (गोपेश्वर), धनेश केष्टवाल निवासी लक्ष्मणझूला ऋषिकेश व भूपेंद्र पंवार निवासी महेंद्रगांव कीर्तिनगर सहित उन्नाव (उत्तर प्रदेश) निवासी रामकुमार चतुर्वेदी, ललितकुमार, और वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि हाथ-पांव में फैक्चर होने की वजह से धनेश, मुन्ना व भूपेंद्र को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। Post navigation अजय टम्टा को भारतीय खाद्य निगम का अध्यक्ष तथा तीरथ सिंह रावत को ट्रासंपोर्ट टूरिजम और कल्चर समितियों में सदस्य बनाया उत्तराखण्डः कैबिनेट बैठक स्थगित