विकासनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जौनसार बावर के गांवों में चुनाव के बजाय लोग निर्विरोध चुनाव की प्रक्रिया को अपना रहे हैं। अब तक सत्रह गांवों में प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कालसी ब्लॉक के सुरऊ गांव में पहली बार ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी प्रधान बनिता देवी और त्यूणी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नखऊ खत के लोगों ने अपने क्षेत्र पंचायत सदस्य को निर्विरोध चुना है। ग्राम पंचायत सुरेऊ में पूर्व प्रधान अतरसिंह चैहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी की सहमति बनी और बनिता देवी को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रधान चुना गया। बैठक में गांव के स्याणा दान सिंह, पूर्व प्रधान अतर सिंह चैहान, लाल सिंह, मीन सिंह, पूर्व प्रधान संतु, तिलक सिंह,प्रताप सिंह, पूरण सिंह, मनियाराम,केदार सिंह,शांति चैहान,स्वरूप चैहान, धन सिंह, धिरोग के स्याणा दयरू, हीमा,हंसराज, कलम सिंह, मुन्नाचैहान,शूरवीर चैहान,हुकम सिंह, सुरेन्द्र सिंह,कुंदन सिंह, सुरेश युवा नेता,वीरेंद्र वर्मा,नुपा भारती आदि शामिल रहे। उधर त्यूणी तहसील क्षेत्र की खत नखऊ में की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जोगिंदर को निर्विरोध चयन किया गया। खत की आम बैठक मे पाच गांव निमगा, केराड, शूनीर, किस्तूड, सारनी के ग्रामीणो ने किस्तूड की क्षेत्र पंचायत की अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर सर्व सहमति जोगिंदर को निर्विरोध चुने जाने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सदर स्याणा जगतसिह रावत, प्रताप सिंह रावत, जगत सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह, संतराम चैहान, रामसिंह रावत, रायसिंह चैहान, जगतसिह चैहान, राजेन्द्र सिंह, भगत राम, फतेह सिंह, कलम सिंह, ज्ञान सिंह रावत, अर्जुन सिंह, केवल राम, जगत राम, चंदन सिंह, चन्द्र सिंह, पूरण सिंह, रघुवीर चैहान, राम सिंह, जरबू, सियाराम, खडक सिंह, रतनसिंह, जगतसिंह आदि मौजूद रहे। ————————————————————– कृष्णा चुनी गई ग्राम प्रधान विकासनगर। पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत सारनी की खुली बैठक आहुत की गई। जिसमे सभी ग्राम पंचायत वासियो ने आपसी सहमति से कृष्णा चैहान पत्नी कल्याण सिंह ग्राम सारनी को निर्विरोध प्रधान चुना है। ग्राम सारनी में पहली बार निर्विरोध प्रधान का चयन किया गया है। मौके पर स्याणा राम सिंह, जगत सिंह, राजेन्द्र सिंह,रविन्द्र सिंह, पूरण सिंह, भोपाल सिंह, टीकम सिंह, हुकम सिंह, कुंदन सिंह, कन्हा सिंह, हीर सिंह , गजेंद्र सिंह, सैन सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, फतेह सिंह, ओगर सिंह, जयपाल, दिकेश, अतर सिंह, महिपाल सिंह, नरेश , दिगंबर चैहान, राजेन्द्र चैहान आदि शामिल रहे। Post navigation पीडब्लूडी की लापरवाही के चलते देहरादून-मसूरी मार्ग खस्ताहाल 304 अतिक्रमणों का सीमांकन किया गया