देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत  के पदों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने व नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) मुख्यालय पर होगा तथा मतों की गणना क्षेत्र पंचायत (विकासखण्ड) के मुख्यालय पर की जायेगी तथा परिणाम भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर ही घोषित किया जायेगा। सदस्य जिला पंचायत  के सदस्यों हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने, उसकी जांच, नाम वापसी  तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर होगा किन्तु मतों की गणना सम्बन्धित  क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी और निर्वाचन परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किये जायेंगे।
निर्वाचन राज्य निर्वाचन आयोग की समयसारणी के अनुसार चुनाव तीन चक्रों में सम्पन्न कराये जायेंगे। नामांकन की तिथियां प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र एवं तृतीय चक्र 20 सितम्बर 2019 से 24 सितम्बर 2019 (शासकीय अवकाश के दिवस को छोड़कर) तक समय पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र एवं तृतीय चक्र, 25 सितम्बर 2019 ये 27 सितम्बर 2019 तक पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक। नाम वापसी हेतु तिथि प्रथम च्रक 28 सितम्बर 2019 को पूर्वान्ह 08 बजे से मध्यान्हः 12 बजे तक, द्वितीय चक्र एवं तृतीय चक्र पूर्वान्हं 8 बजे से अपरान्हः 03 बजे तक, निर्वाचक प्रतीक आवंटन तिथि प्रथम चक्र 28 सितम्बर 2019 मध्यान्हः 12 बजे से कार्य समाप्ति तक, द्वितीय चक्र, 04 अक्टूबर 2019 को पूर्वान्हः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक, तृतीय चक्र, 09 अक्टूबर 2019 पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक। मतदान की तिथियां प्रथम चक्र 05 अक्टूबर 2019 को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक, द्वितीय चक्र 11 अक्टूबर पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्हः 05 बजे तक, तृतीय चक्र 16 अक्टूबर पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह पांच बजे तक। मतगणना एवं परिणामों की घोषणा प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र, तृतीय चक्र, 21 अक्टूबर पूर्वान्हः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने समस्त निर्वाचन अधिकारी सम्बन्धित पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए अपने स्तर से सार्वजनिक सूचना नामांकन के प्रथम तिथि से पूर्व निर्गत करेंगे ओर उसकी प्रति उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अवगत कराया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों के नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री सम्बन्धित  विकासखण्ड मुख्यालयों पर तथा सदस्य जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जिला मुख्यालय पर 16 सितम्बर से 23 सितम्बर 2019 तक कार्यालय समय में तथा 24 सितम्बर 2019 को  अपरान्ह 03 बजे तक निर्वाचन अधिकारीध्सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed