देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में डेंगू के प्रकोप के बाद अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में स्वाइन फ्लू की आमद ने स्वास्थ्य महकमे के माथे पर शिकन पैदा कर दी है।
राजधानी के स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बड़ी मुसीबत से झूझ रहे हैं। एक तरफ डेंगू तो दूसरी ओर स्वाइन फ्लू फैलने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। पहले ही डेंगू की वजह से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं, वहीं अब राज्य में स्वाइन फ्लू ने मुसीबत और बढ़ा दी है। राज्य में बढ़ती स्वाइन फ्लू की शिकायत पर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सचेत हो गया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। जिससे स्वाइन फ्लू को वक्त रहते रोका जा सके। इस दौरान डेंगू को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सामने एक चुनौती सामने खड़ी हो गई है।
वहीं देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गुप्ता के मुताबित स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। राज्य में पिछले कई दिनों से डेंगू का प्रकोप छाया हुआ है। डेंगू से पीड़ित मरीजों का अस्पताल की ओर आना बदस्तूर जारी है। निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जगह-जगह जन जागरुकता अभियान और फॉगिंग सोर्स रिडक्शन किया जा रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *