ऋषिकेश। अंकिता के हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर धामी ने बुलडोजर चलवा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर आधी रात को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया। वहीं, अंकिता की हत्या के मामले में सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया है। सीएम ने कहा कि जिस किसी ने भी यह जघन्य अपराध किया है, उसे हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। Post navigation अंकिता भण्डारी की हत्या के आरोप में पूर्व राज्यमंत्री के बेटे सहित तीन लोग गिरफ्तार अंकिता भण्डारी हत्यारोपित के पिता और भाई भाजपा से निष्कासित, अंकित आर्य को पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष पद से भी हटाया