पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, बेटे ने की सौतेली मां की हत्या

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद में एक खौफनाक घटना सामने आयी है, जहां पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इससे गुस्साये सौतेले बेटे ने अपनी सौतेली माँ को मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर बाद बहादराबाद के मरगूबपुर गांव की है। यहां इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद उसके सौतेले बेटे ने मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। सितारा शनिवार रात ही घर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जब यह सब इनामुलहक के बेटे तोहिद को पता लगा तो गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां सितारा का गला दबा दिया। जानकारी के अनुसार तोहिद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *