23 Aug 2025, Sat
1. राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकनः सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
2. मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।
3. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षाः केन्द्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।
4.जकिया गुजरात दंगेरू उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट देने का फैसला बरकरार रखा: उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 64 लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
5. शिंदे हम वास्तविक शिवसेना, आप कौन होते हैं हमें डराने वाले: एकनाथ शिंदे
मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े द्वारा कई बागी विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग के बीच, पार्टी के खिलाफ बगावत का नेतृत्व कर रहे राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उनकी अगुवाई वाला समूह ‘‘वास्तविक शिवसेना’’ है और अयोग्य करार दिए जाने की धमकियों से उन्हें एवं उनके समर्थकों को डराया नहीं जा सकता।
6. राउत विधानसभा में शिवसेना का संख्याबल घटा लेकिन शक्ति परीक्षण में बागी विधायक एमवीए का साथ देंगेः राउत
शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बीच पार्टी के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का संख्याबल कम हुआ है, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई की बागी विधायक सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को समर्थन देंगे।
7. महाराष्ट्र शिवसेना संकट भाजपा महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट में भाजपा की कोई भूमिका नहीं मुंबई, शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शामिल होने के आरोपों के बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट में उनकी पार्टी की कोई भी भूमिका नहीं है।
8. देश में कोविड-19 के 17,336 नए मामले, 13 और लोगों की मौत: देश में एक दिन में कोविड-19 के 17,336 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,62,294 हो गई। देश में 124 दिन बाद संक्रमण के दैनिक मामलों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
9. ब्रिटेन: जॉनसन दो सीट के उपचुनाव में हार के बाद जॉनसन को एक और झटका, कंजर्वेटिव पार्टी प्रमुख ने दिया इस्तीफा: लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उस समय तीन बड़े झटके लगे, जब उनकी कंजर्वेटिव पार्टी दो अहम संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव हार गई और इसके बाद उनकी पार्टी के अध्यक्ष एवं उनके निकट सहयोगी ने इस्तीफा दे दिया।
10. टाटा स्टील टाटा स्टील माइनिंग ने रोहित फेरो-टेक का अधिग्रहण किया: टाटा स्टील की खनन इकाई टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) ने कर्ज में डूबी रोहित फेरो-टेक (आरएफटी) की शेष 10 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 20 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया है। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
11. हज यात्रा पर जाने के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेलेंगे राशिद: लंदन, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आदिल राशिद को मक्का की हज यात्रा करने की अनुमति दे दी है जिससे यह लेग स्पिनर अगले महीने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *