देहरादूऩ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में भूस्खलन होने से फिर बंद हो गया है। थल मुनस्यारी मार्ग पर दरारें पड़ गई हैं। वहीं पिथौरागढ़ तवाघाट हाईवे कालिका के पास बह गया है। अल्मोड़ा जिले में जौरासी के सोगड़ा गांव में चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
भूस्खलन होने से लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। लामबगड़ के स्थाई ट्रीटमेंट को लेकर बदरीनाथ धाम में व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी बारिश से पिथौरागढ़ तवाघाट हाईवे कालिका के पास बह गया है। लोगों ने एक मरीज को अपनी जान जोखिम में डालकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। बागेश्वर जिले के कपकोट में भूस्खलन से 15 सड़कों पर यातायात रुका हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के थल-मुनस्यारी मार्ग पर लंबी दरारें पड़ चुकी हैं। मार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। चंपावत में मूसलाधार बारिश से एक पुल बह गया है। इससे खेतों को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग के मलबे से यहां हालात खराब हो रहे हैं। जौरासी से लगे स्याल्दे तहसील के सोगड़ा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे में दबकर चैखुटिया के कोरणी निवासी आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय वह अपनी मां के साथ पानी भर रहा था। चैखुटिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिताड़ के कोरणी निवासी योगेश सिंह (8) पुत्र भूपेंद्र सिंह अपनी मां गीता देवी के साथ ननिहाल स्याल्दे तहसील के सोगड़ा गया था। वह अपनी मां के साथ पानी भर रहा था। इसी दौरान वह पहाड़ी से गिरे बोल्डरों और मलबे की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे शव को बाहर निकाला।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed