देहरादून। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अजेंद्र अजय ने विधानसभा अध्यक्ष को चुनरी ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी 6 मई से प्रारंभ होने वाली केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष से वार्ता की। मंदिर समिति अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल नहीं पाई था। इस लिहाज से राज्य सरकार से लेकर प्रशासनिक अमला चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने  विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश किया

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास आर 1 में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गृह प्रवेश के दौरान उपस्थित अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी से आशीर्वाद लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने शासकीय आवास पर पूजा अनुष्ठान के दौरान हवन करा कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनके भाई मनीष खंडूडी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed