देहरादून। अजेय कुमार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। अजेय कुमार संघ के प्रचारक हैं। 1995 से संघ के प्रचारक के रूप में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रानीखेत, नैनीताल जिला प्रचारक रहने के बाद अल्मोड़ा विभाग प्रचारक के रूप में दो वर्षों तक अजेय कुमार ने समाजसेवा की है। उनकी सौम्यता तथा शिष्ट आचरण की क्षेत्रीय लोग आज भी सराहना करते हैं।
सहारनपुर के रहने वाले उच्च शिक्षित अजेय कुमार वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। उत्तराखण्ड के बाद उत्तरप्रदेश के मेरठ प्रांत के मुरादाबाद, ​बिजनौर के विभाग प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किए। पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार के इसी वर्ष में निकाय चुनाव के वक्त किन्ही कारणों से इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। कई महीनों बाद यह नियुक्ति हुई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रचारक रहने के कारण जनता की नब्ज पर उनकी अच्छी पकड़ है। अजय कुमार को महामंत्री संगठन बनाए जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *