नन्दप्रयाग। हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय), चमोली, उत्तराखंड और कलम क्रांति मंच, गोपेश्वर के संयुक्त तत्त्वावधान में कवयित्री रोशनी पोखरियाल की प्रथम काव्य संग्रह पृथ्वी सगंधा का विमोचन हो गया है।
नगर पंचायत नंदप्रयाग के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन एवं काव्य पाठ कार्यक्रम में पुस्तक का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं छंदकार श्री अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि साहित्य सृजन करना मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म है और रोशनी पोखरियाल ने उस स्थिति को प्राप्त कर लिया है।
विशिष्ठ अतिथि प्रख्यात साहित्यकार एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष डॉ कविता भट्ट शैलपुत्री ने कहा कि कष्ट दायक क्षणों में ही उत्कृष्ट साहित्य सृजित होता है और रोशनी पोखरियाल की पुस्तक पृथ्वी सगंधा उसका उत्तम उदाहरण है और महिला लेखकों द्वारा साहित्य सृजन करना नई उम्मीदों को पंख लगा रहा है।
हिंदी साहित्य भारती के जिला चमोली अध्यक्ष श्री भगत सिंह राणा ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा की इस दौर में छंदों में रचना कार्य करना श्रेष्ठ कार्य है एवं रोशनी पोखरियाल ने इसे कर के दिखाया है। कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग डॉ हिमानी वैष्णव ने कहा कि गांव की बेटी, बहुओं द्वारा पुस्तकें लिखा जाना साहित्य जगत के लिए शुभ संकेत है।
कलम क्रांति मंच की संस्थापिका और हिंदी साहित्य भारती की जनपद चमोली की महामंत्री शशि देवली ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कवयित्री की पुस्तक का विमोचन होना सौभाग्य सूचक और शुभ है।
हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित करवाने हेतु हिंदी साहित्य भारती द्वारा चलाए जा रहे पत्र लेखन अभियान के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित
प्रबुद्धजन द्वारा हस्ताक्षरित सैकड़ों पत्र भगत सिंह राणा हिमाद, जनपद अध्यक्ष और श्रीमती शशि देवली, जनपद महामंत्री, हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय), जनपद चमोली, उत्तराखंड ने प्रदेश अध्यक्ष डा. कविता भट्ट शैलपुत्री को सौंपे।
इस अवसर पर दीपक सती, ज्योति बिष्ट, नीलम डिमरी, संगीता बहुगुणा, रोशनी पोखरियाल, बृजेश रावत, प्रीत अग्रवाल, विनीता भट्ट, डॉ कविता भट्ट, सन्नो देवी, वंदना मैंदोली, प्रदीप मलासी, सुभाष सिंह आदि ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
इस अवसर पर महेंद्र रावत, सुभाष भट्ट, राकेश देवली, विनोद तिवाड़ी, अशोक पोखरियाल, गौरव पोखरियाल माधुरी देवी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दर्शन सिंह नेगी ने किया।