नई दिल्ली/नैनीताल। उत्तराखंड में भाजपा ने शुक्रवार को एक और विधायक को अपने पाले में कर दिया है। नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा के निर्दलीय विधायक राम सिंह खेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और उत्तराखंड प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधायक राम सिंह खेड़ा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

राम सिंह कैड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज सुबह ही दिल्ली पहुचे थे। हालांकि, राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस में रहे। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की। यह पहले से ही माना जा रहा था कि कैड़ा भाजपा में शामिल होंगे। पहले भी उनके शामिल होने की चर्चाएं थी, लेकिन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। भाजपा इससे पहले पुरोला विधायक राजकुमार और निर्दलीय प्रीतम सिंह पवार को पार्टी में शामिल करा चुकी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *