नैनीताल। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने गुरुवार को उच्च न्यायालय परिसर में ई-सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश में उच्च न्यायालय न्याय प्रणाली की कार्य प्रणाली में और अधिक सरलता एवं सुगमता आएगी। भविष्य में सभी जनपदों के जिला न्यायालयों में ई-सेवा केन्द्रों की स्थापना की जाएगी।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल धनन्जय चतुर्वेदी ने बताया कि ई-सेवा केंद्र में वादों की अद्यतन स्थिति, सुनवाई तिथि के साथ सुनवाई हेतु निर्धारित कोर्ट की भी जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही ई-न्यायालय परियोजना के तहत डिजिटल रूप से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में पूछताछ एवं सहायता की सूचना भी उपलब्ध होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों, उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति से निःशुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में लोगों का मार्ग-दर्शन भी किया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *