देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुरमीत सिंह ने उत्तराखण्ड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर0 एस0 चौहान ने राजभवन में आयोजित समारोह में पद की शपथ दिलायी।
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने बेबी रानी मौर्य की जगह ली है, जिन्होंने पिछले दिनों अपना कार्यकाल पूरा होने के दो वर्ष पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया था। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व का विषय है कि उन्हें उत्तराखंड जैसी वीरों की भूमि की सेवा करने का अवसर मिला है।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को भारत-चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता
भारतीय सेना में उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए सिंह को सेवा के दौरान कई अलंकरणों से नवाजा जा चुका है। उन्हें भारत-चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना से 2016 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने सेना में करीब 40 वर्ष की सेवा दी। इस दौरान उन्होंने चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमंडेशन अवॉर्ड प्राप्त किए। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना एडजुटेंट जनरल और 15 कार्प्स के कमांडर रहे हैं। वह चीन मामलों से जुड़े मिलिट्री ऑपरेशन के निदेशक भी रहे हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल कपूरथला ;पंजाबद्ध से स्कूलिंग की और नेशनल डिफेंस कॉलेज और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ से स्नातक किया है। गुरमीत सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम फिल डिग्री ली है। गुरमीत सिंह चेन्नई विश्वविद्यालय से श्स्मार्ट पावर फार नेशनल सिक्योरिटी डायनेमिक्सश् विषय पर पीएचडी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल सदस्यों सहित किया स्वागत
नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया।
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ;सेवानिवृतद्ध गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। राजभवन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमारए सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी डा0 आर0 राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।