देहरादून। उत्तराखंड में कोविड संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रदेश में शनिवार को 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं इस दौरान एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान दो दर्जन कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए प्रदेश में वर्तमान में 396 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342572 हो गई है। जिनमें से कुल 328759 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 7370 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 05 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला। शनिवार को चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, और उत्तरकाशी में एक, चमोली में दो व देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले में छह संक्रमित मिले हैं।

शनिवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है और तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 573 मरीज मिले हैं और 130 मौत हो चुकी हैं। वहीं कुल 281 मरीज ठीक हो गए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *