ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम गंगा में स्नान करते समय दीपक शर्मा (34), राजीव शर्मा (32) और आदित्य देव (34) उसमें डूब गए। दीपक और राजीव भाई थे।

उन्होंने बताया कि दीपक और राजीव के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन आदित्य का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने कहा कि तलाश अभियान जारी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *