देहरादून। उत्तराखंड में रात्रि में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसका केंद्र चमोली जिले के जोशीमठ के पास बताया जा रहा है। रियक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गयी। जानकारी के अनुसार 12 बजकर 31 मिनट और 45 सेकंड पर भूकंप के झटके आये। भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। भूकंप के कारण अभी तक किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। Post navigation Coronaupdates-उत्तराखंड में 3050 नए कोरोना मरीज, 53 की मौत, 6173 मरीज ठीक हुए उत्तराखण्डः कोरोना कर्फ्यू एक जून तक बढ़ा, दुकान खोलने का समय भी बदला