देहरादून। उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू के दौरान भी सरकारी गल्ले की दुकानें खुली रहेंगी। इस आशय का आज शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें 14 मई से 18 मई तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें के बंद रहने से गरीब परिवारों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव को सस्ते गल्ले की दुकानों के खुलने के दिन बढाने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार अब कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें 14 मई से 18 मई तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *