देहरादून।  कोरोना संक्रमण मद्देनजर हेमकुंड साहिब तीर्थ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रविवार को यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने 10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को शुरू करने का निर्णय स्थगित कर दिया है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी है। हालांकि यात्रा शुरू कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। यह तैयारियां कोविड को देखते हुए ही की गई थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हालात बहुत तेजी से बदले हैं। इन हालात में यात्रा अब शुरू नहीं की जा सकती। जैसे ही नई तिथि जारी की जाएगी, संगत को पूर्व में ही इसकी सूचना दी जाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *