देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 293 संक्रमित मिले हैं। जबकि चार लोगों की मौत भी हुई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1800 पार पहुंच गई है। वहीं, कुल मरीजों की संख्या 100411 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन उनकी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को   देहरादून जिले में सबसे अधिक 171 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 70, नैनीताल में 21, उधम सिंहनगर में 16,  बागेश्वर और उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली पिथौरागढ़ और टिहरी में दो-दो , पौड़ी में सात संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा, चंपावत और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *