देहरादून। उत्तराखंड शासन ने कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 4 जिलों के जिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आज यह आदेश जारी किया है। नैनीताल के जिलाधिकारी सबीन बंसल को अपर सचिव चिकित्सा, पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज सिंह को नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विजय कुमार जोड़दंगे पौड़ी के नए जिलाधिकारी बने। आनंद स्वरूप को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया अब अपर सचिव शिक्षा बनाये गये। चम्पावत के जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया हैं, हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर को चम्पावत के जिलाधिकारी बने। आईएएस अधिकारी मीनाक्षीसुंदरम से महानिदेशक शिक्षा का दायित्व हटाया गया है। तबादला आदेश.. Post navigation चमोली जलप्रलयः रेस्क्यू आपरेशन जारी, 14 शव मिले, 15 को रेस्क्यू किया गया निशंक ने किया आपदा क्षेत्र का दौरा, सुना पीड़ितों का दर्द