देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर शुक्रवार को चर्चा हुई। कैबिनेट मंथन के बाद 12 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
1. संस्कृति शिक्षा विभाग में चार फैसले लिए गए ,कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे, राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने लिया फैसला,
2. अल्मोड़ा में विकासखंड चौखुटिया में केंद्रीय विद्यालय के लिए 0.26 हेक्टेयर जमीन निशुल्क दी गई,
3. sc/st 22 हजार 96 छात्र के 3 करोड़ 79 लाख के लगभग पैसा राज्य सरकार ने स्वीकृत किया
4. पर्यटन विकास परिषद में 6 तकनीकी पद स्वीकृत किया
5. राज्य सरकार ने बजट सलाहकार का पद सृजित किया, एलएन पंत को बनाया गया बजट सलाहकार,
6. उत्तराखंड राज्य औषधि नियंत्रण सेवा नियमावली को मंजूरी मिली,
7. राज्य सरकार के शासकीय विभागों में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ,उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगमसूची से राज्य सरकार ने हटाया,
8. छात्रवृत्ति भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारी को दी गई पावर 2019 -20, जिलाधिकारी 10 फीसदी तक भौतिक सत्यापन कर सकेंगे,
9. 43.84 हेक्टेयर भूमि सिंचाई विभाग की जमीन भू समाधि के लिए संतों को राज्य सरकार ने दी।
10. कुंभ के लिए मेला अधिकारी को दो करोड़ की पावर दी गई, कमिश्नर को 5 करोड़ की पावर दी गई 50 फ़ीसदी कार्य को बढ़ाने की भी दी गई पावर,
11. प्रदेश की एम्बुलेंस संचालित करने के लिए मैसर्स कैम्प को 132 नई एम्बुलेंस दी गयी
12. पंचायती राज एक्ट में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed