देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के अंतर्गत सकल राज्य घरेलू उत्पाद का अतिरिक्त दो प्रतिशत ऋण सुविधा का लाभ लिए जाने के लिए अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में सुधारों को शाॅर्ट टर्म और लोंग टर्म के अनुसार बांटते हुए इस वित्तीय वर्ष से पूर्व पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी विकास विभाग को सभी शहरी निकायों का मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्राॅपर्टी टैक्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को शीघ्र शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने टेंडरिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड तैयार करने के भी निर्देश दिए। Post navigation टोल मांगने पर सुपरवाइजर को कुचलने का प्रयास भारतीय संस्कृति में गुरु गोविंद सिंह के त्याग और बलिदान का उदाहरण अन्यत्र कहीं नहींः प्रेम चन्द्र अग्रवाल