देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के अन्दर 267 कोरोना के मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 91811 पहुंच गई है, इनमें 84705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 24 घंटे के अन्दर पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार  रविवार को 11788 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। जबकि देहरादून जिले में 123 लोग कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 54, हरिद्वार में 22, उत्तरकाशी में 18, पौड़ी में 13, ऊधमसिंह नगर में 11, टिहरी में 11, चंपावत में सात, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में दो, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चमोली जिले में एक-एक मरीज मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *