देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कोरोना के कारण फेफड़ों में इंफेक्शन पाये जाने के चलते दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और बेटी गयी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने पर देर शाम उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के फेफड़ों का सीटी स्कैन कराया था जिसमें मामूली इंफेक्शन पाया गया। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एन एस बिष्ट ने बताया कि उनके स्वास्थ में अभी सुधार है। लेकिन उन्हें दिल्ली एम्स में चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गई है। वहां उनकी कुछ जांचेंं होनी है।

बताते चले गत 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। वहीं मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *