उत्तराखंड

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 347 नए संक्रमित मिले

देहरादून।  उत्तराखंड में गत दिवस के मुकाबले आज कम कोरोना के संक्रमित मिले हैं वहींं मौत का आंकड़ा कम नहीं हुआ है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 347 नए संक्रमित मिले हैं जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 89218 हो गई है और पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई और 5444 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में अब तक 1476 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 416 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 81154 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज सबसे अधिक संख्या में देहरादून में 152, नैनीताल में 53, हरिद्वार में 42, पिथौरागढ़ में 19, पौड़ी में 21, उधमसिंहनगर में 20, उत्तरकाशी में 36 , बागेश्वर में 15 कोरोना के नए मामले मिले है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *