नारायणबगड (चमोली)। चमोली के नारायणबगड में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 3 साल की मासूम ने अपनी जान गवाई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को नारायणबगड़ के चलियापानी गांव में दर्शन सिंह का पठाल से बना हुआ दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर पड़ा, इस हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची मकान के गिरने से दफन हो गई, जबकि बच्ची की मां को गंभीर घायल हो गयी, जिससे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के समय उनकी बहु वर्षा देवी (30) खाना बना रही थी, जबकि नातिन मिष्ठी (03) घर के बाहर खेलने के बाद उसी समय घर के अंदर आई थी। इसी दौरान पूरा मकान भरभराकर गिर गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुश्किल से मलबे में दबी वर्षा देवी को बाहर निकाला और फिर बच्ची मिष्ठी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वे मलबा हटाते तीन साल की मिष्ठी दम तोड़ चुकी थी। Post navigation त्रिवेंद्र सरकार ने कुछ और लोगों को सौंपा दायित्व, लेफ्टिनेंट जनरल नेगी को बनाया सलाहकार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मनायेगा ग्राहक जागरण पखवाड़ा