देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 476 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 75 हजार पार पहुंच गया है। इस दौरान सात संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 538 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज 11701 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज सबसे अधिक कोरोना के मरीज देहरादून जिले में 164 मिले हैं। मंगलवार को पिथौरागढ़ में 51, चमोली में 43, हरिद्वार में 40, अल्मोड़ा में 32, पौड़ी में 26, टिहरी में 25, ऊधमसिंह व नैनीताल में 24-24, उत्तरकाशी में 16, बागेश्वर में 14, चंपावत में 10, रुद्रप्रयाग जिले में चार संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed