देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनने के बाद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर अपने समर्थकों से होल्डिंग बैनर कटआउट तथा पोस्टर न लगाने की अपील की। बता दें कि कल नड्डा की टीम में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जो कि बहुत अहम जिम्मेदारी है। बलूनी ने एक मजे हुए नेता की तरह का परंपरा से हटकर सभी को यह संदेश देने की कोशिश की है।

बलूनी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा है कि मित्रों, राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर आपके साथ साझा किये गये संकल्प और निवेदन को पुनः आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि आप मेरे प्रति स्नेह व सम्मान व्यक्त करने के लिये किसी भी प्रकार के होर्डिंग्स, बैनर, कटआउट, पोस्टर तथा किसी भी प्रकार के स्वागत अभिनन्दन से परहेज करें। आपकी फोन और सोशल मीडिया पर प्राप्त शुभकामनाएं ही मेरे लिये सर्वोच्च उपहार और सम्मान हैं। सोशल मीडिया पर आपके द्वारा प्राप्त शुभकामनाओं के प्रति मैं हृदय से अभिभूत हूं। आशा है आप मेरे इस संकल्प का सम्मान करेंगे। धन्यवाद।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *