देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल को पुनः राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस बात की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ने दी। उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अवगत करा दें कि सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समिति के अध्यक्ष है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के साथ साथ बिहार, आसाम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक विधानसभाओं के अध्यक्ष भी बतौर सदस्य के रूप में शामिल है। Post navigation नरेन्द्र मोदी 29 सितम्बर को 8 सीवरेज शोधन संयंत्र का करेंगे लोकार्पण विश्व पर्यटन दिवस पर तीन सदस्यीय साईकिल दल पंच केदार रवाना